हमीरपुर, फरवरी 9 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। बगैर तलाक के दूसरी शादी कर लेने पर पहली पत्नी ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है। सुमेरपुर थानाक्षेत्र के पारा रैपुरा गांव निवासी संगीता ने अदालत को अवगत कराया था कि उसकी शादी मई 2019 में बिवांर थानाक्षेत्र के धनपुरा गांव निवासी सुशील कुमार से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज में 50 हजार नकद तथा बाइक की मांग करने लगे। अक्टूबर 2019 में पति ने अपने परिजनों के साथ मिलकर मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। तब से वह मायके पारा रैपुरा में पिता के पास रह रही है। पति ने बगैर तलाक लिए दूसरी शादी कुरारा थानाक्षेत्र के हरेहटा गांव निवासी रेशमा के साथ कर ली है। इनका एक पुत्र भी है। अदालत के आदेश पर पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर दूसरी शादी करने पर सुशी...