चंदौली, मार्च 13 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। विकासखंड नियामताबाद ब्लॉक के मढ़िया गांव की दो गलियों में ग्रामीणों का चलना मुश्किल हो रहा है। हाल यह है कि गली के बीच में बनी भूमिगत नाली के ढक्कन क्षतिग्रस्त हो गए है। वहीं आसपास कूड़ा कचरा फैला हुआ है। जिससे ग्रामीणों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ। जिससे संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। इन गलियों से ग्रामीणों के अलावा आसपास के लोगों का भी आवागमन होता है। ग्रामीणों ने चेताया कि इसका समाधान नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर आंदोलन को बाध्य होंगे।ग्रामीणों का कहना है कि मढ़िया गांव के ट्यूबवेल वाली और डिब्बा वाली गली से होते हुए बस्ती में जाने वाला मार्ग काफी क्षतिग्रस्त हो गया है। जहां जगह-जगह नाली और उस पर बना चैंबर का ढ...