इटावा औरैया, अप्रैल 1 -- 50 शैया अस्पताल में ईएमओ न होने के चलते रात्रि की इमरजेंसी सेवा बन्द होने की कगार पर है। हाइवे के किनारे का अस्पताल होने से यहां 24 घण्टे क्षेत्र के दस से 15 मरीज प्रतिदिन पहुँचते हैं। जिनमें अधिकांश मामले एक्सीडेन्ट के होते हैं।अस्पताल में पिछले करीब एक साल से मात्र दो ईएमओ डॉक्टर तैनात हैं जिसमें से एक ईएमओ डॉ सतेंद्र साहू को कैंसर होने से 31 मार्च से वह अनिश्चित काल के लिए अवकाश लेकर चले गए। इसके अलावा एक अन्य एनेस्थीसिया विभाग के डॉ अजय मौर्य जिनकी अस्पताल प्रशासन इमरजेंसी में ड्यूटी लगाकर 24 घण्टे की इमरजेंसी चला रहा था। वह भी एक माह के लिए चिकित्सकीय अवकाश पर चले गए। 1 अप्रैल से अस्पताल की इमरजेंसी में मात्र एक ईएमओ डॉ रविन्द्र साहू बचे हैं।ओपीडी में दो या तीन डॉक्टर होते हैं। ओपीडी के रोग विशेषज्ञ की इमरजें...