बगहा, दिसम्बर 10 -- नरकटियागंज, हमारे संवाददाता। दिन के साढ़े ग्यारह बजे हैं। अस्पताल परिसर में घुसते ही ओपीडी की पर्ची कटाने के लिए खिड़की पर खड़े पुरुष एवं महिला मरीजों की कतार पर नजर पड़ती है। कतार में लगी महिला नसीमा खातून, रीना देवी आदि कहती हैं कि एक घंटे से वे लाइन में लगी हैं। खड़े खड़े पैर दुख गया है। काउंटर के ऊपर ना शेड है और ना नीचे बैठने की कोई व्यवस्था है। बुजुर्गो को पर्ची कटाने में परेशानी हो रही है। पर्ची काट रहे कर्मी से पूछने पर वह बताता है कि अबतक करीब 175 लोगों ने ओपीडी में इलाज कराने के लिए पर्ची कटाई है। इमरजेंसी वार्ड में सतवारिया के लालबाबू राय अपनी एक महिला मरीज का इलाज करा रहे हैं। महिला के हाथ में सलाइन लगा हुआ है और उसे पानी चढ़ाया जा रहा है । हालांकि वहां न कोई डॉक्टर है और ना कोई नर्स। यह पूछने पर कि इनको क्या हुआ ...