आजमगढ़, अप्रैल 11 -- सरायमीर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खरेवा मोड़ स्थित नवीन प्रथमिक स्वास्थ केंद्र दो माह से बिना डॉक्टर के ही संचालित हो रहा है। जिससे उपचार के लिए लोग भटक रहे हैं। यहां पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी की तैनाती थी। दो माह पूर्व उनका स्थानांतरण कर दिया गया। अब स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन और वार्ड ब्वॉय अस्पतल चला रहे हैं। मेडिकल मुआयना और गंभीर बीमारी के इलाज के लिए क्षेत्र के लोग भटक रहे हैं। सरायमीर क्षेत्र के खरेवा मोड नवीन प्रथमिक स्वास्थ केंद्र में चिकित्सा प्रभारी,आयुष चिकित्सा अधिकारी, लैब टेक्नीशियन, वार्ड ब्याय, स्टाफ नर्स सहित स्वीपर का पद स्वीकृत है। चिकित्सा प्रभारी का दो माह पूर्व ट्रांसफर हो गया। इसके बाद से यहां पर डॉक्टर नहीं है।आजमगढ़-लखनऊ मुख्य मार्ग पर होने से अस्पताल में अक्सर दुर्घटना और इमरजेंसी में म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.