गोरखपुर, फरवरी 27 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। नौसड़ स्थित राजघाट पुल की मरम्मत में बिना रास्ता रोके ही बियरिंग बदलने का कार्य शुरू हो गया है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। वाराणसी एवं लखनऊ रूट के वाहन इसी पुल से शहर में आते-जाते हैं। पुल पर भारी वाहनों के प्रवेश को बंद करने से जाम के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता। अब एक्सटेंशन ज्वाइंट बदलने के लिए पुल के आधी लेन को बंद करना पड़ेगा, जबकि आधी लेन से वाहनों को आने-जाने का रास्ता दिया जाएगा। राजघाट में करीब 60 साल पुराने पुल के बियरिंग खराब होने और दरारें आने के कारण लोक निर्माण विभाग खंड-3 की ओर मरम्मत कराई जा रही है। बियरिंग एवं एक्सटेंशन ज्वाइंट की मरम्मत के लिए 2.5 से 3 मीटर हाईट गेज लगाकर भारी वाहनों को रोकने की योजना बनाई गई थी, लेकिन सड़क बंद किए बिना ही हाइड्रोलिक जैक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.