रिषिकेष, मार्च 10 -- विश्व गुर्दा दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में आयोजित जन जागरूकता कार्यक्रम में मरीजों, तीमारदारों और अन्य लोगों को गुर्दे से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरुक किया गया। विशेषज्ञों ने सलाह दी कि बिना डॉक्टर की सलाह के किडनी रोगी दवा न छोड़ें। गुर्दा रोग विभाग के डॉ. दीपेश धूत ने किडनी रोगों और उनके लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि अधिकांश मामलों में यह बीमारी अनियंत्रित बीपी और शुगर की वजह से पनपती है। उन्होंने क्रोनिक किडनी रोगियों को सलाह दी कि अपनी दिनचर्या के अनुरूप खान-पान को सही रखते हुए शरीर में पोटेशियम की मात्रा बढ़ने न दें। बताया कि किडनी रोगियों को बिना डॉक्टर की सलाह के पेन किलर दवा नहीं लेनी चाहिए। डायलिसिस करवाने वाले रोगियों को उन्होंने सलाह दी खानपान में परहेज रखकर उच्च ...