नई दिल्ली, अगस्त 7 -- सफेद बालों से परेशान हैं और बार-बार हेयर कलर और डाई नहीं लगाना चाहती, तो कुछ घरेलू नुस्खे आजमाएं। जैसे कि ये ब्लैक हेयर ऑयल। जो आपके बालों को नेचुरल तरीके से काला करने में मदद करेगा और सफेद हो रहे बालों को छिपाएगा। इन दिनों काफी सारे लोग कम उम्र में ही सफेद हो रहे बालों से परेशान है। और, हेयर कलर या मेहंदी लगाने से बच रहे क्योंकि लांग टाइम में इन चीजों का बालों की हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में ये नेचुरल ब्लैक हेयर ऑयल ना केवल बालों को काला करेगा बल्कि बालों को हेल्दी बनाने में भी मदद करेगा। तो चलिए जानें कैसे बनाएं नेचुरल ब्लैक हेयर ऑयल।बालों के लिए बनाएं नेचुरल ब्लैक ऑयल बालों को प्राकृतिक तरीके से काला करना है जिससे मेहंदी, डाई या फिर हेयर कलर के साइड इफेक्ट से बचा जा सके तो बस इन चार से पांच चीजों को मिलाकर ...