मुंगेर, जुलाई 18 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने और अस्पतालों से बेवजह मरीजों को रेफर करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए विभाग ने सख्त रुख अपना लिया है। प्री-फेब्रिकेटेड अस्पताल में संचालित कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से सिविल सर्जन डॉ राजू ने सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में स्पष्ट किया गया कि, अब हर रेफरल मामले की बारीकी से जांच होगी और लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। भव्या पोर्टल पर अपलोड करना होगा पूरा ब्योराः सिविल सर्जन ने निर्देश दिया कि, अब प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर किए जाने वाले मरीज की पर्ची पर संबंधित चिकित्सक को रेफर करने का स्पष्ट और पूर्ण विवरण लिखना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही, इस पूरी जानकारी को भव्या पोर्टल पर भी अपलोड ...