लातेहार, दिसम्बर 26 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नगर पंचायत लातेहार क्षेत्र में बिना ट्रेड लाइसेंस के संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ शुक्रवार को सघन जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान नगर क्षेत्र में नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने एवं राजस्व संग्रह को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाया गया। जांच के दौरान यह पाया गया कि कई दुकानदारों द्वारा अब तक ट्रेड लाइसेंस नहीं लिया गया है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल छह व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सील करने की कार्रवाई की गई। इनमें धर्मपुर मार्केट के पास स्थित चार दुकानें तथा मेन रोड क्षेत्र की दो दुकानें शामिल हैं। नगर पंचायत की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप देखा गया। इस संबंध में नगर पंचायत के नजर प्रबंधक राज कुमार वर्मा ने बताया कि यह जांच अभियान आगे भी लगातार जार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.