बिना ट्रेड लाइसेंस चल रही दुकानों के खिलाफ नगर परिषद ने शुरू की कार्रवाई
पलामू, मई 19 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र में बिना ट्रेड लाइसेंस संचालित दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के खिलाफ नगर परिषद ने मंगलवार को सख्त अभियान चलाया। कार्यपालक पदाधिकारी जयपाल सिंह के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम ने स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ मुख्यालय स्थित कई दुकानों की जांच की।
जांच के दौरान जांच के दौरान 15 दुकानों में ट्रेड लाइसेंस नहीं पाया गया। नगर परिषद अधिकारियों ने लाइसेंस मांगने पर संबंधित दुकानदार कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। अधिकारियों ने बताया कि इन दुकानदारों को पूर्व में कई बार नोटिस जारी कर ट्रेड लाइसेंस बनवाने का निर्देश दिया गया था। लेकिन अधिकांश व्यवसायियों ने न तो नोटिस का जवाब दिया और न ही लाइसेंस बनवाया। इसके बाद नगर परिषद ने संबंधित दुकानों को बंद कर सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। कार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.