महाराजगंज, फरवरी 26 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम अब जिला अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में बिना परिचय पत्र के प्रवेश नहीं मिलेगा। वार्ड के गेट पर टोकन दिखाने के बाद ही तीमारदार अपने मरीज से मिल सकेंगे। इसके लिए अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र की तरफ से टोकन गेट पास जारी किया जाएगा। शासन के आदेश में स्वास्थ्य व अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया है। जिलेवासियों को त्वरित व नि:शुल्क स्वास्थ्य लाभ देने के लिए जिला व महिला अस्पताल के अलावा 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व 192 हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालित हैं। इन अस्पतालों में हर रोज करीब दस हजार मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। मरीज के साथ एक से लेकर तीन-तीन तीमारदार भी पहुंच रहे हैं। इससे अस्पताल परिसर से लेकर वार्ड में मरीजों संग तीमारदारों की भीड़ हो रही है। भीड़ के चलते अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.