गोपालगंज, फरवरी 28 -- थावे, एक संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के सीवान-थावे-गोरखपुर एवं छपरा रेलखंड पर शनिवार को टिकट जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के तहत गाड़ी संख्या 75103 छपरा-थावे डेमू, 75105 थावे-कप्तानगंज डेमू तथा 55036 गोरखपुर-सीवान सवारी गाड़ी सहित विभिन्न ट्रेनों में जांच की गई। बिना टिकट यात्रा कर रहे 54 यात्रियों से कुल 14,820 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। अभियान में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक विशाल कुमार सिंह, टीटीई राजीव कुमार, अमित कुमार, सुधाकर मिश्रा, प्रतिमा कुमारी, ममता कुमारी एवं रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...