सहारनपुर, अप्रैल 27 -- सहारनपुर। अम्बाला मंडल ने बिना टिकट और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सहायक वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में टिकट जांच स्टाफ द्वारा चलाया गया। अभियान के दौरान अम्बाला छावनी, सहारनपुर, लालड़ू और यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशनों के साथ-साथ विभिन्न ट्रेनों में सघन जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे और अनियमित टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों को पकड़ा गया और रेलवे नियमों के अनुसार कार्रवाई की गई। विशेष टिकट जांच अभियान के दौरान कुल 267 मामले दर्ज किए गए। कार्रवाई के बाद रेलवे को 1,36,105 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य नियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को होने वाली परेशानी को कम करना और यात्रा को सुरक...