बिहारशरीफ, जुलाई 6 -- बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर चला टिकट चेकिंग अभियान पकड़े गये यात्रियों से वसूला 1.29 लाख रुपये जुर्माना फोटो : रेल टिकट-बिहारशरीफ रेलवे स्टेशन पर सोमवार को टिकट चेकिंग करते रेलकर्मी। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल में राजगीर-पटना रेलखंड पर बिहारशरीफ स्टेशन पर रेलवे के वाणिज्य विभाग व आरपीएफ की टीम ने सोमवार को टिकट चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे 209 यात्रियों को पकड़ा गया। इनसे एक लाख 29 हजार 525 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। टीम ने कई ट्रेनों के यात्रियों की जांच की। रेलवे ने प्रेस बयान जारी कर बताया कि दानापुर मंडल में निरंतर जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को बिहारशरीफ स्टेशन पर गाड़ी संख्या 13234, 63365, 12391, 13354, 63368 एवं 12392...