हरदोई, जुलाई 30 -- हरदोई। उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने रेल यात्रियों की सुविधा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, अनधिकृत यात्रियों और बिना अनुमति ट्रेनों में खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 33 मामलों में कुल 34,630 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के निर्देशन में आयोजित अभियान का नेतृत्व मुख्य टिकट निरीक्षक (सीएमआई) अंबुज मिश्रा ने किया। यह अभियान बालामऊ-शाहजहांपुर रेलखंड पर संचालित किया गया। इसमें ट्रेन संख्या 15909, 22454, 13152 और 15119 में सघन जांच की गई। टिकट जांच टीम ने प्रत्येक कोच में जाकर यात्रियों के टिकटों का सत्यापन किया। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की। र...