चंदौली, जून 23 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता पीडीडीयू रेल मंडल की ओर से बिना टिकट ट्रेनों में यात्रा करने वालों के खिलाफ सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इसमें पीडीडीयू, सासाराम, डेहरी ऑन सोन एवं गया जंक्शन पर विशेष टिकट जांच अभियान संचालित किया गया। इस दौरान जांच में कुल 701 यात्री बिना टिकट अथवा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करते पाए गए। जिनसे जुर्माने के रूप में Rs.5,96,355 का राजस्व वसूला गया।अभियान के दौरान संबंधित स्टेशनों के प्लेटफॉर्मों, पैदल उपरिगामी पुलों तथा प्रवेश एवं निकास द्वारों पर सघन टिकट जांच की गई। इसके अतिरिक्त विभिन्न चलती ट्रेनों में भी टिकट जांच अभियान चलाकर बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- डेहरी स्टेशन पर चला सघन टिकट जांच अभियान, 701 यात्रियों से वसूला जुर...