बांदा, मई 8 -- बांदा। रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों, अनाधिकृत वेंडर्स तथा स्टेशन परिसर एवं ट्रेनों में गंदगी फैलाने वाले यात्रियों के विरुद्ध व्यापक किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान स्टेशन के सभी प्रवेश एवं निकास द्वारों पर टिकट चेकिंग स्टाफ, रेलवे सुरक्षा बल एवं जीआरपी कर्मियों की विशेष तैनाती की गई। इस कार्रवाई से बिना टिकट एवं अनियमित यात्रियों में हड़कंप की स्थिति रही। अभियान के अंतर्गत 14 ट्रेनों में व्यापक जांच की गई, जिनमें 19484 अहमदाबाद एक्सप्रेस, 26506 वंदे भारत एक्सप्रेस, 11802 प्रयागराज-ग्वालियर एक्सप्रेस, 64602 कानपुर-मानिकपुर मेमू, 11801 ग्वालियर-प्रयागराज एक्सप्रेस, 14110 कानपुर-चित्रकूट इंटरसिटी एक्सप्रेस तथा 14109 चित्रकूट-कानपुर सेंट्रल इंटरसिटी एक्सप्रेस शामिल रहीं। विशेष रूप से महिला एवं दिव्य...