नई दिल्ली, जुलाई 28 -- शाम की हल्की भूख हो या बच्चों के लिए कुछ स्वादिष्ट बनाना हो, स्प्रिंग रोल हर किसी को पसंद आते हैं। लेकिन बाहर मिलने वाले स्प्रिंग रोल में अक्सर ज्यादा तेल और कई अनहेल्दी चीजों का इस्तेमाल होता है। ऐसे में अगर आप घर पर ताजी सब्जियों से हेल्दी स्प्रिंग रोल बनाएं, तो स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखा जा सकता है। अच्छी बात यह है कि इसे बनाना मुश्किल नहीं है। अपनी पसंद की सब्जियां डालकर इसे और भी पौष्टिक बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं घर पर कुरकुरे और हेल्दी स्प्रिंग रोल बनाने की आसान रेसिपी।स्प्रिंग रोल बनाने के लिए क्या चाहिए ? एक कप बारीक कटी पत्तागोभी, आधा कप कद्दूकस की हुई गाजर, आधा कप पतली कटी शिमला मिर्च, दो हरे प्याज बारीक कटे हुए, दो बारीक कटे लहसुन की कलियां, एक छोटा चम्मच कद्दूकस किया अदरक, स्वादानुसार नमक, आ...