नई दिल्ली, जून 9 -- महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स, तरह-तरह के फेस सीरम और ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने के बाद भी अगर चेहरे पर वो नेचुरल निखार नहीं दिख रहा, तो एक बार अपनी रसोई की तरफ नजर घुमाइए। जिस चावल को आप रोज खाने के लिए इस्तेमाल करते हैं, वही आपकी त्वचा के लिए भी कमाल कर सकता है। सोशल मीडिया से लेकर ब्यूटी एक्सपर्ट्स तक, चावल के पानी की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ना ज्यादा मेहनत लगती है और ना ही जेब पर बोझ पड़ता है। अगर चेहरे की रंगत फीकी लगने लगी है, छोटे-मोटे दाग-धब्बे परेशान करते हैं और आप आसान घरेलू उपाय ढूंढ़ रहे हैं, तो यह नुस्खा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।चावल का पानी त्वचा के लिए क्यों फायदेमंद माना जाता है? चावल के पानी में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को मुलायम ...