नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- आईआईटी मद्रास में बिना जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड स्कोर के चार वर्षीय बैचलर ऑफ साइंस (बीएस) डिग्री कोर्स में एडमिशन की प्रक्रिया एक बार फिर से शुरू हो गई है। यह एक नॉन कैंपस कोर्स ऑनलाइन कोर्स है। मतलब इसमें कॉलेज आने की जरूरत नहीं है। पढ़ाई ऑनलाइन मोड में होगी। विद्यार्थी अपने किसी कोर्स या नौकरी के साथ भी इसे कर सकते हैं। IIT मद्रास अभी डेटा साइंस और एप्लीकेशन, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, मैनेजमेंट और डेटा साइंस, और एरोनॉटिक्स और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे एरिया में BS प्रोग्राम ऑफर कर रहा है। इस कोर्स में एडमिशन के लिए जेईई मेन या जेईई एडवांस्ड में बैठने की जरूरत नहीं है। आवेदन की अंतिम तिथि 27 सितंबर 2026 है। इसके लिए study.iitm.ac.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। वर्तमान में हजारों छात्र इस कोर्स को कर रहे हैं। चूंकि यह क...