कानपुर, जुलाई 2 -- कानपुर। आईआईटी कानपुर में बिना जेईई एडवांस्ड के 14 मेधावी बीटेक की पढ़ाई करेंगे। इन मेधावियों का दाखिला राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ओलंपियाड प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के आधार पर मिला है। संस्थान में इस श्रेणी में निर्धारित 25 सीट पर 17 मेधावियों को शार्टलिस्ट किया गया था, जिसमें से 14 छात्रों को चयनित किया गया है। दो छात्रों को कम अंक पर वेटिंग लिस्ट में रखा गया है और एक छात्र अनुपस्थित रहा। आईआईटी कानपुर ओलंपियाड के माध्यम से 2026-27 शैक्षणिक सत्र में बीटेक और बीएस प्रोग्राम्स में सीधे प्रवेश दे रहा है। इस प्रक्रिया के तहत होनहारों को जेईई एडवांस्ड की रैंक की आवश्यकता नहीं है। 15 जून तक हुए आवेदन के बाद 17 अभ्यर्थियों को शार्ट लिस्ट किया गया। 24 जून आईआईटी कानपुर में सीबीटी आयोजित किया गया। परीक्...