नई दिल्ली, जून 25 -- बढ़ा हुआ वजन आजकल हर दूसरे व्यक्ति की समस्या बन चुका है और मोटापा कई बीमारियों की जड़ होता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि वजन को कंट्रोल करें और फिट रहें। लेकिन वजन कम करना किसी बड़े टास्क से कम भी नहीं होता। हैवी वर्कआउट, डाइटिंग के बिना 1 किलो भी वजन कम नहीं होगा, ऐसा ज्यादातर सभी लोग सोचते हैं लेकिन फिटनेस ट्रेनर सुनील शेट्टी ने इस बात को सिरे से नकार दिया है। जी हां, सुनील का कहना है कि आप बिना किसी डाइटिंग और जिम के भी 10 किलो तक वजन घटा सकते हैं। बस शर्त है कि आपको रोजाना 11 आदतें अपनानी होंगी, जो आपके रूटीन में शामिल हो जाए। इन आदतों को लंबे समय तक फॉलो करना होगा एक भी दिन स्किप और चीटिंग किए। अगर बिना किसी मेहनत के वजन कम हो सकता है, तो चलिए जान लीजिए आखिर ये 11 आदतें क्या हैं और आपको वजन घटाने के लिए क्या करन...