नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- आजकल लगभग हर कोई मोटापे से परेशान है। 8-10 घंटे की सिटिंग जॉब, जंक-पैकेज्ड फूड और कभी ना खत्म होने वाला स्ट्रेस इसके पीछे की कुछ कॉमन वजह हैं। खैर, अब अगर आपने भी वजन बढ़ा लिया है और अब समझ नहीं पा रहे हैं कि वेट लॉस कैसे करें, तो ये ट्रांसफॉर्मेशन स्टोरी आपके ही लिए है। इंस्टाग्राम पर नीलोफर नाम की एक कंटेंट क्रिएटर ने अपनी इंस्पायरिंग वेट लॉस जर्नी शेयर की है। नीलोफर बताती हैं कि उन्होंने सिर्फ 4 महीने में अपना 20 किलो वजन कम किया है। उन्होंने ये कैसे किया, उसे डिटेल में एक वीडियो पोस्ट के जरिए समझाया है। आइए जानते हैं-18-20 घंटे की इंटरमिटेंट फास्टिंग नीलोफर बताती हैं कि उनकी वेट लॉस जर्नी में इंटरमिटेंट फास्टिंग का काफी अहम रोल रहा है। वो दिन में 18-20 घंटे की फास्टिंग करती थीं। दरअसल ये एक तरह का उपवास होता ह...