नोएडा, फरवरी 26 -- गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत परियोजना की तैयारी तेज हो गई है। इस रूट के बनने से गौतमबुद्ध नगर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। वे दिल्ली के जाम में फंसे बिना नोएडा से गुरुग्राम और फरीदाबाद जा सकेंगे। नमो भारत की दोनों लाइन सूरजपुर में मिलेंगी। हरियाणा सरकार की ओर से बुधवार को गुरुग्राम-फरीदाबाद नमो भारत लाइन को गाजियाबाद-एयरपोर्ट लाइन से सूरजपुर में लिंक करने की मंजूरी मिली, तो लोगों के चेहरे खिल गए। जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम के इफको चौक से नोएडा के सेक्टर-18 की दूरी 44 किलोमीटर है, जबकि ग्रेटर नोएडा के परी चौक की दूरी 62 किलोमीटर है। नोएडा-ग्रेटर नोएडा से लाखों लोग रोजाना गुरुग्राम और फरीदाबाद की कंपनियों में नौकरी के लिए जाते हैं। मेट्रो या नमो भारत की सुविधा न होने से उन्हें सड़कों पर जाम से जुझना पड़ता है। वे ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.