बांका, जून 4 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में राशन कार्डधारियों का राशन कार्ड अचानक बंद होने तथा कई कार्डों से परिवार के सदस्यों का नाम कट जाने से गरीब परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। यह भी पढ़ें- राशन कार्ड बंद होने से गरीब परिवारों की बढ़ी परेशानीराशन कार्ड की समस्या लाभुकों का कहना है कि वे हर महीने की तरह राशन लेने जनवितरण प्रणाली की दुकान पर पहुंचे, लेकिन वहां पता चला कि उनका कार्ड निष्क्रिय हो चुका है या परिवार के कुछ सदस्यों का नाम सूची से हटा दिया गया है। इससे उन्हें निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है।सरकारी उपाय जानकारी के अनुसार राज्य में हाल के महीनों में राशन कार्डों का सत्यापन, आधार सीडिंग और ई-केवाईसी अभियान चलाया गया है। विभाग ने समय पर ई-केवाईसी नहीं करा...