प्रयागराज, मई 31 -- प्रयागराज। शहर में भूमिगत पानी के पाइप में लीकेज का पता लगाने के लिए जगह-जगह जमीन खोदने की जरूरत नहीं होगी। मशीन सेंसर के जरिए जमीन के नीचे पानी के पाइप में लीकेज खोजकर बता देगी। जलकल विभाग ऐसी ही एक लीकेज लोकेटर मशीन खरीदने जा रहा है, जो बिना जमीन खोदे पाइप में लीकेज का पता लगा लेगी। जलकल विभाग ने स्टानले नाम की डिजिटल ग्राउंड माइक्रोफोन वाटर लीक डिटेक्टर मशीन का परीक्षण शुरू कर दिया है। जलकल के इंजीनियरों ने करेलाबाग-खुसरोबाग राइजिंग मेन लाइन पर सबसे पहले मशीन का परीक्षण किया। भूमिगत पाइप के हाई प्रेशर सप्लाई में मशीन ने दो स्थानों पर लीकेज की जानकारी दी। इसके बाद शहर के अन्य हिस्सों में भी मशीन ने लीकेज का पता लगाया। मशीन से लीकेज का पता चलने के बाद मजदूरों ने गड्ढा खोदा तो वहीं पाइप से पानी बहता मिला। जलकल विभाग के...