एटा, अप्रैल 24 -- आयकर विभाग में किए बदलाव के बाद विभाग में व्यापारियों को सीए, अधिवक्ताओं के साथ संवाद किया। इन लोगों को आयकर विभाग में होने वाले नए बदलाव के बारे में बताया। शुक्रवार को जानकारी देते हुए आयकर निरीक्षक ने बताया कि नए नियम के तहत जिसका जन्म जनवरी 2023 के बाद हुआ है। अगर उसे पैनकार्ड बनवाना है तो जन्म प्रमाण पत्र देना होगा। अब तक जन्म प्रमाण पत्र नहीं लगता था। आयकर अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पैन कार्ड कहा-कहां पर देना अब जरुरी है, यह जानकारी भी सभी को होनी चाहिए। ट्रैक्टर की खरीद पर पैन कार्ड नहीं देना होगा। यह भी पढ़ें- अब ये AI टूल बना रहा बिलकुल असली जैसे दिखने वाले Aadhaar-PAN, ऐसे करें असली-नकली की पहचान; नहीं तो होगा बड़ा नुकसान पांच लाख रुपये से अधिक कीमत की गाड़ी खरीदते है तो पैन कार्ड जरुरी होगा। अब तक हर वाहन प...