श्रावस्ती, मार्च 19 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। हरदत्तनगर गिरंट में वन निगम की ओर से लकड़ी की कटान कराई जा रही है। लेकिन छपान के साथ ही बिना छपान के पेड़ों को भी कटाया जा रहा है। जानकारी होने पर डीएफओ ने दो ट्रालियों में लदी लकड़ी को रोक दिया और जांच का निर्देश दिया है। वन निगम की ओर से कटाई गई गिरंट जंगल की लकड़ी लाद कर दो ट्रालियां जा रही थीं। इसी बीच किसी ने डीएफओ को सूचना दी कि जंगल में बिना नीलामी वाले पेड़ों को काट कर लकड़ी बाहर भेजी जा रही है। इस पर बुधवार शाम को डीएफओ गिरंट जंगल पहुंच गए और सड़क पर जा रही दो ट्रालियों में लदी लकड़ी को सुजानडीह पौधशाला पर खड़ी करवा दी। डीएफओ ने जांच के निर्देश दिए हैं। ताकि यह पता चल सके कि काटी गई लकड़ी नीलाम हुए पेड़ों की है या फिर अवैध रूप से काटे गए पेड़ों की है।बताया जाता है हरदत्त नगर गिरंट जंगल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.