नई दिल्ली, मई 19 -- दूध, चीनी और कुछ मेवा के साथ तैयार होने वाली कुल्फी स्वाद में काफी अच्छी लगती है। लेकिन सेहत के लिहाज से देखें तो कुछ लोगों को इससे परहेज करना पड़ता है। खासतौर से डायबिटीज के मरीजों को। वैसे तो मार्केट में कुल्फी के अलग-अलग फ्लेवर्स आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन आप इसे घर पर भी बना सकते हैं। घर पर कुल्फी बनाने का एक फायदा है कि आप इसे अपनी पसंद के मुताबिक बना सकते हैं। यहां हम बिना चीनी के बनने वाली कुल्फी बनाने का तरीका बता रहे हैं। इस तरीके से कुल्फी बनाने पर आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी। सीखिए, कैसे बनाएं। यह भी पढ़ें- इस बार खुद बनाएं अमचूर पाउडर, इन ट्रिक्स से मिलेगी बाजार जैसी रंगतपनीर वाली केसर कुल्फी बनाने के लिए सामग्री 15-20 काजू 8-10 बीज निकाले हुए खजूर एक कप गर्म दूध 5-7 केसर के धागे 2 इलाय...