पाकुड़, फरवरी 27 -- जिला खनन टास्क फोर्स ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बल्लभपुर से बिना वैध माइनिंग चालान के स्टोन चिप्स का परिवहन करते हुए एक हाईवा को जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, जिला खनन टास्क फोर्स की टीम क्षेत्र में औचक निरीक्षण पर थी। इसी दौरान बल्लभपुर के पास हाईवा पंजीयन संख्या डब्ल्यू बी 57सी 8687 को रोककर जांच की गई। चालक द्वारा स्टोन चिप्स के परिवहन से संबंधित कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया। खनन निरीक्षक के लिखित आवेदन के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मुफ्फसिल थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब वाहन मालिक और इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों का पता लगाने में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.