पाकुड़, फरवरी 25 -- माल पहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बहिरग्राम मोड़ के पास छापेमारी कर तीन ओवरलोडेड ट्रैक्टर और एक हाईवा रजिस्ट्रेशन संख्या डब्ल्यू बी 93 सी 9511 को पकड़ लिया। जांच के दौरान चालक परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया है। इस मामले में अग्रिम कार्रवाई और जुर्माना वसूलने हेतु जिला खनन पदाधिकारी को प्रतिवेदन भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध परिवहन में संलिप्त माफियाओं में हड़कंप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.