बिना चालान के चिप्स लोड ट्रैक्टर जब्त, चालक को जेल
साहिबगंज, जुलाई 5 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बिना माइनिंग चालान के स्टोन चिप्स लदे लदा ट्रैक्टर को एसडीओ सह प्रभारी डीटीओ अमर जॉन आईन्द ने शुक्रवार को जब्त कर बोरियो थाना पुलिस को आगे की कार्रवाई के लिए सौंप दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में वैध माइनिंग चालान प्रस्तुत नहीं किये जाने पर प्रभारी सीओ संजय कुमार शुक्ला के आवेदन पर बिना माइनिंग चालान के अवैध परिचालन करने पर ट्रैक्टर मालिक व चालक के विरूद्ध केस दर्ज कर गोड्डा जिला के महगांवा थाना क्षेत्र के बंदरचुआं के चालक विष्णु कुमार दास को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.