रायबरेली, अप्रैल 24 -- रायबरेली, संवाददाता। बिना चार्ज दिए ही लेखाकार सेवा निवृत्त हो गए। सेवा निवृत्त होने के बाद भी लालगंज के लेखाकार कई बार कार्यालय पहुंचे पर किसी ने चार्ज नहीं लिया। वहीं खंड विकास अधिकारी ने उच्चाधिकारियों से नए लेखाकार को तैनात करने के लिए कई बार पत्राचार किया पर अभी तक तैनाती नहीं हुई। वहीं तैनाती न होने से योजनाओं के भुगतान रुक गए हैं। इससे अब विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। लालगंज में तैनात रहे लेखाकार शैलेंद्र सोनी 31 मार्च को सेवा निवृत्त हो गए। नियामानुसार सेवा निवृत्त होने वाले लेखाकार की जगह किसी अन्य की तैनाती कर दी जाती है। यह भी पढ़ें- बिना चार्ज दिए ही सेवानिवृत्त हुए लेखाकार, रुका काम सेवा निवृत्त के पूर्व ही उसका चार्ज भी हो जाता था जिससे कोई समस्या न हो लेकिन यहां पर यह लागू नहीं हुआ। लालगंज में त...