नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- चाबियों के खोने या चोरी होने का डर अब गुजरे जमाने की बात बन चुका है। बाजार में अब ऐसे एडवांस्ड स्मार्ट डोर लॉक्स आ चुके हैं, जिनमें न सिर्फ फिंगरप्रिंट और पासवर्ड अनलॉक जैसे फीचर्स मिलते हैं, बल्कि एक इन-बिल्ट HD सिक्योरिटी कैमरा भी दिया गया है। इस कैमरे वाले स्मार्ट लॉक की सबसे बड़ी खासियत इसका रियल-टाइम सिक्योरिटी रिस्पॉन्स है। जब भी कोई डोरबेल दबाता है, तो लॉक में लगा वाइड-एंगल कैमरा तुरंत एक्टिवेट हो जाता है। यह कैमरा आपके स्मार्टफोन ऐप पर एक HD लाइव वीडियो कॉल भेजता है। आप दूर बैठे-बैठे अपने मोबाइल की स्क्रीन पर देख सकते हैं कि बाहर कौन आया है - चाहे वह कोई डिलीवरी एजेंट हो, मेहमान हो या कोई अनजान व्यक्ति। इसमें दिए गए टू-वे ऑडियो (2-Way Talk) फीचर की मदद से आप बाहर खड़े व्यक्ति से सीधे बातचीत कर सकते हैं। यदि...