नई दिल्ली, जनवरी 4 -- सर्दी के मौसम में सब्जी काटना-छीलना सबसे मुश्किल काम लगता है और खासतौर पर नए आलू। ठंड में नए आलू आने लगते हैं और इसके पराठे, सब्जी काफी टेस्टी बनते हैं। लेकिन नए आलू को छीलना काफी मुश्किल लगता है और इसमें मेहनत भी लगती है। नए आलू मिट्टी के साथ भी आते हैं, ऐसे में पहले इन्हें साफ करो और फिर धोने में समय भी लगता है। अगर आप भी नए आलू छीलने में कतराते हैं, तो हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बता सकते हैं। इन ट्रिक्स की मदद से आप बिना चाकू के ही नए आलू छील लेंगे। आपका समय बचेगा और मेहनत भी। चलिए जानते हैं आलू छीलने के ट्रिक्स क्या हैं।आलू साफ करें सबसे पहले आप नए आलू को किसी बड़ी डलिया या बाल्टी में भरकर नल के नीचे बेसिन में रख दें। पानी की तेज धार सा आलू से मिट्टी साफ हो जाएगी। फिर इन्हें सूखने के लिए फैलाकर रखें। ऐसा करने से आप...