बदायूं, फरवरी 13 -- बदायूं। ट्रक स्वामी ने बिना वाहन चलाए ऑनलाइन चालान होने की शिकायत मुरादाबाद के खनन अधिकारियों, आईजीआरएस पोर्टल व स्थानीय उच्च अधिकारियों से की है। बताया, मई 2025 से माइनटैक के जरिए मुरादाबाद क्षेत्र में आठ चालान, करीब तीन लाख रुपये के, काटे जा चुके हैं। आरोप है कि दूसरे डंपर की फोटो लगाकर कार्रवाई की गई, जबकि ट्रक खड़ा है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली के गांव बरातेगदार का है। यहां के रहने वाले कृष्ण कुमार सिंह ट्रक का संचालन कर जीविका अर्जित करते हैं। उनका कहना है कि मुरादाबाद के एक कैफे से माइनटैक पंजीकरण कराने के बाद से मई 2025 से उनके वाहन नंबर पर लगातार ऑनलाइन चालान दर्ज होने लगे। ये चालान मुरादाबाद क्षेत्र के उन स्थानों के बताए जा रहे हैं, जहां उनका ट्रक कभी गया ही नहीं। लगातार चालान बढ़ने पर उन्होंने मुरादाबाद खनन व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.