सहारनपुर, जनवरी 28 -- नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक बुधवार को भारी हंगामे के बीच संपन्न हुई। बैठक में विपक्षी सभासदों के विरोध के बावजूद पालिका अध्यक्षा कोमल पंवार ने मात्र एक मिनट में ही सभी पांच प्रस्ताव पास कर दिए। इससे आक्रोशित विपक्षी सभासदों ने पालिका प्रशासन और अध्यक्षा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नगर पालिका के मुख्य द्वार पर धरना दे दिया। बैठक में करीब 62 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित किए गए। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक पालिका अध्यक्षा कोमल पंवार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। हेड लिपिक रोमा चौहान द्वारा गत कार्रवाई की पुष्टि पढ़े जाने के बाद जैसे ही पांच प्रस्तावों का एजेंडा सदन के पटल पर रखा गया, सत्तापक्ष के 15 सभासदों ने बिना किसी चर्चा के सभी प्रस्ताव पारित कर दिए। इस पर विपक्षी सभासद सचिन चौधरी, राजेश चावला, राकेश साहनी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.