नई दिल्ली, दिसम्बर 15 -- नई दिल्ली, व. सं.। आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षदों ने सत्ता पक्ष पर एजेंडे में शामिल प्रस्ताव पर चर्चा न करने के गंभीर आरोप लगाए। इस संबंध में आप के महावीर एन्क्लेव से पार्षद प्रवीण कुमार ने सोमवार सदन की विशेष बैठक में इस मुद्दे को उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि सदन की विशेष बैठक में नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाने के कार्य के दौरान एजेंडे में शामिल प्रस्ताव को बिना चर्चा के पास कर दिया गया। यह व्यवस्था गलत है। विशेष बैठक में एजेंडे में लाए गए प्रस्तावों पर कुछ समय के लिए चर्चा होनी चाहिए थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...