रांची, अप्रैल 27 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस भवन में सोमवार को राज्य के सभी जिलाध्यक्षों की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू ने जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया कि झारखंड में बहुत जल्द एसआईआर की शुरुआत होने जा रही है। केंद्र सरकार बिना चर्चा और बिना पारदर्शिता ऐसे फैसले ले रही है। इससे लोगों के अधिकारों पर असर पड़ सकता है और कांग्रेस इसके लिए शुरू से लड़ाई लड़ रही है। ऐसे में हमारी जवाबदेही और अधिक बढ़ जाती है। इसके साथ ही उन्होंने सभी जिलाध्यक्षों को कहा कि एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों के हक और अधिकार  पर हमले होते हैं तो यह तमाम जिलाध्यक्षों की जिम्मेवारी होगी कि उन्हें जबाव दें। यह भी पढ़ें- कांग्रेस की विचारधारा को कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएं : के राजू उन्होंने कहा कि संविधान जनता को अधिकार देता है। इस...