चेन्नई, अप्रैल 15 -- पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही चोटिल होने के कारण इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के वर्तमान सत्र में अभी तक नहीं खेल पाए हैं, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के प्रदर्शन में उनका प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है, जिसकी एक बानगी स्पिनर नूर अहमद के कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर के खिलाफ मैच विजेता प्रदर्शन में देखने को मिली। नूर अहमद को प्लेयर ऑफ द मैच का भी अवॉर्ड मिला। अफगानिस्तान के बाएं हाथ की कलाई के स्पिनर नूर अहमद इस मैच से पहले तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और उन्होंने चार मैचों में केवल एक विकेट लिया था, लेकिन नेट पर अभ्यास के दौरान धोनी से लंबी बातचीत के बाद उनके खेल में बदलाव देखने को मिला। उन्होंने केकेआर के खिलाफ चार ओवरों में 21 रन देकर तीन विकेट लिए। उन्होंने बीच के ओवरों में अजिं...