नई दिल्ली, अगस्त 29 -- तंदूरी रोटी ढाबे या रेस्टोरेंट में सबसे ज्यादा ऑर्डर किए जाने वाले फूड आइटम्स में से एक है। बटर पनीर, दाल मखनी या सोया चाप; कोई भी ग्रेवी हो साथ में तंदूरी रोटी खाने का मजा ही कुछ और है। लेकिन इसे खाने के लिए आपको हर बार रेस्टोरेंट के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप घर पर ही बिल्कुल वैसी तंदूरी रोटी बना सकते हैं। जी हां, इसके लिए आपको तंदूर की जरूरत नहीं है और ना ही यीस्ट की। एक बार बिना खमीर के बिना परफेक्ट आटा लगाना सीख लेंगे, तो नान भी बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल बनकर तैयार होंगे। तो चलिए फटाफट से सीखते हैं कि तंदूरी रोटी का आटा कैसे लगाना है और साथ में नॉर्मल तवे पर बनाने की कुछ टिप्स भी जानेंगे।बिना खमीर के कैसे लगाएं तंदूरी रोटी का आटा? परफेक्ट रेस्टोरेंट स्टाइल तंदूरी रोटी बनाने के लिए सबसे जरूरी स्टेप...