गुमला, जून 2 -- गुमला, प्रतिनिधि। सीमित संसाधनों और बिना किसी कोचिंग की सुविधा के गुमला के होनहार छात्र अभिषेक ने अपनी मेहनत, लगन और एकाग्रता के बल पर देश की प्रतिष्ठित आईआईटी एडवांस परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। जिला मुख्यालय स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र अभिषेक ने इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बनने का गौरव भी हासिल किया था। डीएसपी रोड जवाहर नगर निवासी कलिंदर महतो और जयंती देवी के पुत्र अभिषेक ने लगातार मेहनत और अनुशासित अध्ययन के दम पर यह उपलब्धि प्राप्त की है। उनके पिता खेती-बाड़ी के साथ एलआईसी एजेंट के रूप में कार्य करते हैं, जबकि माता घरेलू जिम्मेदारियों के साथ सिलाई कार्य कर बेटे की पढ़ाई में सहयोग करती हैं।अभिषेक यह भी पढ़ें- जेईई एडवांस्ड 2026 में जीजीपीएस के विद्...