गाज़ियाबाद, जून 4 -- गाजियाबाद, योगेंद्र सागर। काजीपुरा स्थित एनआर ग्रैंड फार्म हाउस के पास रहने वाले मनीष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बचत खाता बैंक ऑफ इंडिया की नवयुग मार्केट शाखा में है। आरोप है कि बीती 25-26 मई को उनके खाते से करीब डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित का कहना है कि दोनों ट्रांजेक्शन उनके द्वारा नहीं किए गए। न तो उनके पास कोई कॉल आई और न ही किसी प्रकार का ओटीपी प्राप्त हुआ। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी पढ़ें- बुजुर्ग के दो खातों से सवा 12 लाख रुपये निकाले

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...