मुजफ्फरपुर, जुलाई 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। मैट्रिक व इंटर के एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को अब बिना केवाईपी के भी अंकपत्र और प्रमाणपत्र मिलेंगे। डीआरसीसी में केवाईपी (कुशल युवा निबंधन प्रोग्राम) कराने की अनिवार्यता के कारण छात्र-छात्राओं को स्कूल-कॉलेज में अंकपत्र और प्रमाणपत्र नहीं मिल रहे थे।

छात्रों की समस्याएँ जिले के हजारों बच्चे स्कूल, कॉलेज व डीआरसीसी का चक्कर लगा रहे थे। स्कूल-कॉलेज जाने पर कहा जाता था कि पहले डीआरसीसी से निबंधन कराने का सर्टिफिकेट लेकर आइए। इस सर्टिफिकेट वाले को ही प्रमाणपत्र दिया जा रहा था। उधर, डीआरसीसी में बिना निबंधन कराए ही बच्चों को लौटना पड़ रहा था। इस वजह से सैकड़ों छात्र-छात्राओं का आगे नामांकन लटका हुआ था। बच्चों के हित को देखते हुए पहले के आदेश को शिथिल कर दिया गया है।

डीईओ का निर्देश डीईओ...