आगरा, फरवरी 28 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शनिवार को उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को निशुल्क सिलेंडर रिफिल का वितरण लोक भवन में लखनऊ में किया गया। इस दौरान विकास भवन सभागार में जिले के लाभार्थियों एवं अधिकारियों ने कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने जिले की पांच लाभार्थियों को निशुल्क गैस रिफिल सब्सिडी के चेक दिए। विकास भवन के विवेकानंद सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, सीडीओ वीरेंद्र सिंह, एडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह एवं मौजूद लाभार्थियों व कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री का सजीव प्रसारण देखा व सुना। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप एवं सीडीओ, एडीएम ने जिले के उज्ज्वला योजना के तहत चयनित पांच पात्र लाभार्थियों को निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर रिफिल की धनराशि प्रतीकात्मक च...