नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- सोशल मीडिया पर इन दिनों 80s यानी 1980 के दशक के रेट्रो लुक वाली फोटोज काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप भी अपनी फोटो को 80s के अंदाज में बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए लंबा-चौड़ा AI Prompt लिखने की जरूरत नहीं है। कई लोग इंटरनेट पर इस लुक के लिए प्रॉम्प्ट सर्च कर रहे हैं और उनके लिए परेशान हैं। खास बात यह है कि ChatGPT ऐप या वेबसाइट के Images सेक्शन में ही इसके लिए एक तैयार प्रीसेट मौजूद है। आइए आपको इसका तरीका बताते हैं। मौजूदा प्रीसेट इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले ChatGPT खोलें और Images सेक्शन में जाएं। यहां आपको AI इमेज बनाने के लिए अलग-अलग तैयार प्रीसेट दिखाई देते हैं। इन्हीं प्रीसेट में आपको '80s' का विकल्प भी नजर आएगा। यह भी पढ़ें- Rs.3 लाख के iPhone Duo से गायब हैं ये बेसिक फीचर्स, लिस्ट देखकर हैरान रह जाएंगे अब '...