कटिहार, अप्रैल 28 -- कटिहार। वरीय संवाददाता शहर में करोड़ों की लागत से स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम का काम लंबे समय से किया जा रहा हैं परंतु परियोजना की धीमी रफ्तार आम लोगों के लिए सिर दर्द बन गई है। सालों से चल रहे इस अधूरे काम के कारण लोगों को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसी क्रम में कटिहार सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर शहर के बिनोदपुर, राजहाता, दुर्गापुर सहित अन्य जगहों पर जहां स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज सिस्टम का कार्य जारी है उस स्थल पर पहुंचकर कार्य का जायजा लिया और काफी धीमी गति से हो रहे कार्य के प्रति नाराजगी जताई।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कहा कि परियोजना की धीमी रफ्तार आम लोगों के लिए सिर दर्द बन गई है। लंबे समय से चल रहे इस अधूरे काम के कारण जिले वासियों को गंभीर जल जमाव-ज...