बिना किसी कारण के कर्मचारियों को हटाया
गाजीपुर, जून 9 -- गाजीपुर। सादात नगर पंचायत में कार्यरत करीब नौ संविदाकर्मियों को वर्तमान चेयरमैन ने बिना किसी नोटिस के हटा दिया है। इन कर्मचारियों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला से न्याय की गुहार लगाई और एक प्रार्थना पत्र सौंपा। डीएम ने एसडीएम को जांच कराने के निर्देश दिए। सादात नगर पंचायत के संविदाकर्मी रविन्द्र यादव, अशरफ अली, अमन मौर्या, अर्जुन राम, अभय पाण्डेय और अशोक सिंह मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने जनता दरबार में जिलाधिकारी से मुलाकात की। बताया कि वे पूर्व चेयरमैन के कार्यकाल में एक दशक से अधिक समय से कार्यरत थे, लेकिन वर्तमान चेयरमैन ने उन्हें बिना कोई नोटिस दिए ही सेवा से हटा दिया। कर्मचारियों ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि पहले नगर पंचायत में लगभग 40 कर्मचारी थे, जिनकी संख्या अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.