बाराबंकी, अप्रैल 17 -- सूरतगंज, संवाददाता। ब्लाक क्षेत्र के भैरमपुर गांव में सरकारी धन के दुरुपयोग का मामला सामने आने के बाद ब्लॉक प्रशासन में हड़कंप मच गया। इंटरलॉकिंग से पहले मिट्टी पटाई के नाम पर निकाले गए 67 हजार 780 रुपये प्रधान द्वारा अपने ही देवर के खाते में भेजी गई। जांच में यह घोटाला पकड़ा गया। आनन-फानन आरोपी ने यह धनराशि ग्राम निधि में जमा करा दी। विकास खंड सूरतगंज की ग्राम पंचायत भैरमपुर में वित्तीय अनियमितता का मामला उजागर हुआ है। आरोप है कि पहले से बनी सीसी रोड पर इंटरलॉकिंग कार्य दिखाकर मिट्टी पटाई के नाम पर 67 हजार 780 रुपये का भुगतान किया गया। यह भी पढ़ें- ग्राम सभा के कार्यों में अनियमितता, सचिव और प्रधान दोषी यह रकम ग्राम प्रधान द्वारा अपने देवर मोहम्मद उजैद के खाते में सचिव की मिलीभगत से भेजी गई, जो शासन के नियमों का सीधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.